एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए जिससे दो अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। यह जानकारी सेना ने दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 20 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए जिससे दो अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। यह जानकारी सेना ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम में शोपियां के जैनापोरा इलाके के मेलहुरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद उक्त तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम में दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया था जबकि एक आतंकवादी मंगलवार की सुबह मारा गया।

यह भी पढ़े | इमरती देवी पर दिए बयान को लेकर कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने चीफ सेक्रेटरी और DGP से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और एक पिस्तौल सहित अन्य गोला बारूद बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलवामा जिले के हरकीपोरा क्षेत्र में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीन हथियार बरामद किये गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान के साथ ही यह भी पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं कि वे किस आतंकवादी समूह से जुड़े हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).