देश की खबरें | गुजरात में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कीटनाशक मिली ताड़ी पीने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की गलती से कीटनाशक मिली ताड़ी पीने से मौत हो गई।

जियो

छोटा उदयपुर, नौ जून गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की गलती से कीटनाशक मिली ताड़ी पीने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के कावंत तालुका स्थित सिंहदा गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक एमएस भाभोर ने बताया कि ताड़ी पीने से बीमार हुए परिवार के पांच सदस्यों को मंगलवार छोटा उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताड़ी एक तरह खमीर उठा पेय पदार्थ है जिसे ताड़ के पेड़ से रिसने वाले रस से बनाया जाता है।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.

उन्होंने बताया कि कीट-पतंगों से ताड़ के पेड़ को बचाने के लिए परिवार ने कीटनाशक लगाया था और गलती से वह ताड़ी में मिल गया।

भाभोर ने बताया, ‘‘पांच लोगों में दंपत्ति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है एवं उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस अधीक्षक ने बातया, ‘‘पति-पत्नी और उनके दोनों बेटों सहित पांच लोगों ने ताड़ी का सेवन सोमवार शाम को गावं आए एक रिश्तेदार के साथ किया था।’’

भाभोर ने बताया, ‘‘ सेहत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें छोटा उदयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कल हुई बारिश की वजह से ताड़ी में कीटनाशक मिला।’’

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान देवसिंह राठवा (42), पत्नी देधरीबेन (40), उनके बेटे सुरेश (22) और मनीष (20) के रूप में हुई है।

भाभोर ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\