एजेंसी न्यूज

Gujarat: गुजरात में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गुजरात में भावनगर जिले में एक कार और एक डंपर के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई.

Gujarat: गुजरात में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

भावनगर, 14 अगस्त : गुजरात में भावनगर जिले में एक कार और एक डंपर के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे जिले के वल्लभीपुर शहर के पास राजमार्ग पर हुआ.

उन्होंने कहा कि कार सवार लोग सूरत से अमरेली जिले के झाड़किया गांव जा रहे थे कि तभी रास्ते में उनकी कार डंपर से टकरा गई. यह भी पढ़ें : Haryana: महिला कांस्टेबल का 20 वर्षीय छात्र पर आया दिल, लिव-इन में रहने के लिए बनाया दबाव, शिकायत के बाद सस्पेंड

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक दंपति और उनके 15 साल के बेटे की मौत हो गई तथा उनके 18 वर्षीय भतीजे को भावनगर के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).