America: जॉर्जिया के हाई स्कूल में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, नौ घायल
बैरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्कूल को बंद कर दिया गया है और इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. बयान के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े दस बजे कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों और अग्निशमन कर्मियों को कथित गोलीबारी की सूचना के बाद हाई स्कूल भेजा गया.

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें.’’ यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले रूस सरकारी मीडिया का उपयोग करके दुष्प्रचार कर रहा: बाइडन प्रशासन
एफबीआई के अटलांटा कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफबीआई अटलांटा बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में मौजूदा स्थिति से अवगत है. हमारे अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय और सहायता करने के लिए घटनास्थल पर हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).