देश की खबरें | बिजनौर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिजनौर,31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ज़ायरीनों को ले जा रही एक कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार शुक्रवार रात लगभग पौने बारह बजे थाना नहटौर क्षेत्र में नूरपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।

यह भी पढ़े | ओडिशा सरकार COVID19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 31 नवंबर तक बढ़ाया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि कार सवार तनवीर(35),छोटू(33),राजू(48) और इस्कार खां की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि हनीफ घायल हो गया।

यह भी पढ़े | संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार: पीएम मोदी.

पुलिस के अनुसार सभी लोग बरेली जिले के थाना बारादरी के रवड़ी टोला पुराना शहर के रहने वाले थे और उत्तराखंड में जियारत के लिए जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)