देश की खबरें | अस्पताल के कैदी वार्ड से चार बंदी दीवार तोड़ कर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड की दीवार तोड़ कर चार बंदी फरार हो गये हैं। अंतराराज्यीय वाहन चोर गिरोह के इन चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धौलपुर (राजस्थान),18 अक्टूबर जिले के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड की दीवार तोड़ कर चार बंदी फरार हो गये हैं। अंतराराज्यीय वाहन चोर गिरोह के इन चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दीवार तोड़कर फरार होने की जानकारी रविवार को मिली। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट की इंतजार में चारों को अस्पताल के कैदी वार्ड में निगरानी गार्ड की मौजूदगी में रखा गया था। लेकिन बीती रात सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से चारों शातिर आरोपी दीवार तोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़े | MP Bypoll Election 2020: कांग्रेस नेता कमलनाथ की चुनावी सभा में फिसली जुबान, मंत्री इमरती देवी को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO.

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने रविवार को बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि चारों गिरफ्तार आरोपियों को जिला कारागार में दाखिल करने से पहले उनकी जांच कराई गई थी।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: केवल लंग्‍स नहीं मल्‍टी ऑर्गन डिजीज बन गई है कोरोना महामारी, सावधान रहने की है जरूरत.

उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों में शामिल अजीत, विकास और आकाश तथा कल्याण को बृहस्पतिवार को चंबल के बीहड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाईक, एक बोलेरो जीप, दो देशी तमंचे तथा सात कारतूस बरामद किए थे। इस संबंध में पुलिस ने चारों के विरुद्व वाहन चोरी तथा आर्म्स कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\