एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार की मौत

जयपुर, दो दिसंबर राजस्थान के अलवर जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बानसूर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड़ ने बताया कि यह हादसा बानसूर थाना क्षेत्र के कोटपूतली रोड पर नई सड़क के पास बृहस्पतिवार की रात को हुयी जब बाइक सवार चार युवक शादी समारोह के लिए कपड़े की खरीदारी करने रहे थे ।

उन्होंने कहा कि बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।

जाखड़ ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह, ललित सिंह, राहुल सिंह और नवीन सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदीप और ललित भाई थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).