विदेश की खबरें | कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते तीन भारतीयों समेत चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन भारतीयों समेत चार लोगों को कनाडा सीमा से सटे एक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वाशिंगटन, 14 मार्च अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन भारतीयों समेत चार लोगों को कनाडा सीमा से सटे एक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने एक महिला सहित चार लोगों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे बफेलो शहर में अंतरराष्ट्रीय रेलमार्ग पुल पर चलती मालगाड़ी से कूदे थे।
चौथा शख्स डोमिनिकन गणराज्य का नागरिक है। पुलिस के करीब आते ही पुरुषों ने उस महिला को छोड़ दिया जो घायल हो गई थी और वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने पुरुषों का पीछा करके उन्हें पकड़ लिया गया।
घायल महिला को एरी काउंटी शेरिफ के अधिकारियों और अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों (सीबीपी) ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद महिला को एम्बुलेंस से स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।
जांच से पता चला है कि इन चारों लोगों के पास कोई दस्तावेज़ नहीं थे।
मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तीनों पुरुषों को बटाविया संघीय निरोध केंद्र में हिरासत में रखा गया है जहां वे निर्वासन की सुनवाई होने तक बंद रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

