देश की खबरें | पुलवामा से लश्कर आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। वे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी विस्फोटक लगाने की योजना बना रहे थे।

श्रीनगर, 11 नवंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। वे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी विस्फोटक लगाने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से विस्फोटक समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान करामत-उल-लाह रेशी, सुहैल बशीर गनी, आदिल गनी लोन और इरशाद अहमद कुमार के तौर पर हुई है। मामले में दो अन्य को हिरासत में लिया गया है।

शुरुआती जांच के दौरान, यह पाया गया कि आतंकवादियों के मददगार लश्कर के आतंकवादी कमांडर (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर निवासी) बाबर उर्फ समामा के संपर्क में थे।

प्रवक्ता ने बताया कि वे त्राल इलाके में आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे ताकि पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि वे लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों को हथियारों और गोला-बारूद पहुंचाने में भी शामिल थे।

प्रवक्ता के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू