एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए विस्फोट में चार सरकारी अधिकारियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए बम धमाके में एक सहायक आयुक्त समेत चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए विस्फोट में चार सरकारी अधिकारियों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, दो जुलाई पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए बम धमाके में एक सहायक आयुक्त समेत चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान की सीमा से सटे आदिवासी जिले बाजौर में खार तहसील के मेला मैदान के पास हुए इस विस्फोट में नवागई तहसील के सहायक आयुक्त फैसल सुल्तान के वाहन को निशाना बनाया गया।

अन्य मृतकों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक नूर हकीम, तहसीलदार वकील खान और सिपाही रशीद के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है, तलाश अभियान और हमले की जांच जारी है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर सैफ ने बम विस्फोट की निंदा करते हुए इसे ‘‘बेहद दुखद घटना’’ बताया।

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सहायक आयुक्त और तहसीलदार सहित अहम लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम देश विरोधी तत्वों को उनके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।’’

सैफ ने कहा कि मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).