देश की खबरें | गुरुग्राम में सड़क दुर्घटना में भोजन की डिलिवरी करने वाले चार एजेंट की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में बृहस्पतिवार तड़के गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके उनपर सवार 'स्वीगी' के लिए भोजन डिलिवरी करने वाले चार एजेंट की मौत हो गई।

गुरुग्राम, तीन मार्च गुरुग्राम में बृहस्पतिवार तड़के गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके उनपर सवार 'स्वीगी' के लिए भोजन डिलिवरी करने वाले चार एजेंट की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चारों एजेंट अपने काम से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है, जो कथित तौर पर नशे की हालत में था।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले गोविंद पटेल, उत्तराखंड के गोपाल और बिहार के निवासियों जितेंद्र मंडल व रजनीश मंडल के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉडा रैपिडा कार ने दो मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी और उनमें से एक को कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले गई।

पुलिस के अनुसार, उनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन अन्य ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर 43 के निवासी हरीश उर्फ ​​हर्ष (36) के रूप में हुई है।

डीएलएफ फेज-1 थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया, ''हमने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके रक्त का नमूना लिया है। हम जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।''

कुमार ने कहा कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड