देश की खबरें | उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में चार मरे, एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
देहरादून, 17 अप्रैल देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात हाजा—दसों मार्ग पर हुए हादसे के समय कार में पांच व्यक्ति सवार थे और वह मॉली टॉप से कालसी जा रही थी ।
सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने मौके पर पहुंच कर घनघोर अंधेरे और विषय परिस्थतियों में बचाव और राहत अभियान चलाया और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा।
हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु मौके पर हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । उन्होंने बताया कि मरने वालों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी ।
घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

