देश की खबरें | वैशाली में डूबने से दो बहनों सहित चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के वैशाली जिले में अलग-अलग हादसों में मंगलवार को दो बहनों सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।
हाजीपुर, 20 अप्रैल बिहार के वैशाली जिले में अलग-अलग हादसों में मंगलवार को दो बहनों सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।
बिदुपुर थाना अंतर्गत गंगा नदी के किनारे चेचर घाट पर मंगलवार की सुबह स्नान करने के क्रम में चार युवक नदी की तेज धार में बह गए। इन युवकों की चीख पुकार सुन घाट किनारे खड़े एक युवक ने दो युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया पर दो अन्य युवकों की मौत हो गयी ।
बिदुपुर के थाना अध्यक्ष धनन्जय पांडेय ने बताया कि मृतकों कि शिनाख्त राजा कुमार (21) और निशांत कुमार (20) के तौर पर की गई है ।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
वैशाली जिले में एक अन्य हादसे में पातेपुर थाना अंतर्गत मूर्तिजापुर डुमरी गांव में पानी भरे एक खड्ड में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई।
मृतकों की शिनाख्त धर्मशीला कुमारी (20) और रेणु देवी (17) के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।
सं अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

