देश की खबरें | सड़क हादसे में एक सिपाही सहित चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जबलपुर में रामनगरा इलाके के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में एक सिपाही सहित चार लोगों की मौत हो गई।
जबलपुर, 27 मार्च जबलपुर में रामनगरा इलाके के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में एक सिपाही सहित चार लोगों की मौत हो गई।
तिलवारा पुलिस थाना प्रभारी सतीश पटेल ने शनिवार को बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान जयराज ठाकुर, मनीष एवं राम सिंह के रूप में की गई है, जबकि चौथे व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पायी है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात सिपाही जयराज ठाकुर मनीष के साथ मोटसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशाओं से आ रहे दो ट्रकों की भिडंत हुई और इसकी चपेट में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति आ गए। उन्होंने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पटेल ने कहा कि इस हादसे में एक ट्रक पलट गया और संभवतः वहां से पैदल गुजर रहे राम सिंह व एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि इन दोनों की भी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

