एजेंसी न्यूज

Thane Shocker: ठाणे में चार करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 3.97 करोड़ रुपये मूल्य का 2.184 किलोग्राम ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ जब्त किया है और एक खाद्य वितरण (फूड डिलीवरी) प्रतिनिधि तथा एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Thane Shocker: ठाणे में चार करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

ठाणे, 30 जुलाई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 3.97 करोड़ रुपये मूल्य का 2.184 किलोग्राम ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ जब्त किया है और एक खाद्य वितरण (फूड डिलीवरी) प्रतिनिधि तथा एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पहले अभियान में पुलिस ने एक प्रसिद्ध कंपनी में कार्यरत इरफान अमानुल्लाह शेख (36) को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उल्वे से गिरफ्तार किया. डीसीपी के अनुसार, आरोपी के पास से 1.522 किलोग्राम एमडी बरामद हुई, जिसकी कीमत 3,04,71,700 रुपये आंकी गई.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मादक द्रव्य निरोधक दस्ते ने 27 जुलाई को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और दिवा गांव की ओर जाने वाली एक सड़क के पास आरोपी को उसी दिन शाम लगभग 5.50 बजे गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके खिलाफ शील दैघर पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जाधव ने बताया, ‘‘आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था.’’ यह भी पढ़ें : ईडी ने 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ चिकित्सा आपूर्ति ‘घोटाला’ मामले में छापे मारे

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक अन्य कार्रवाई में अपराध शाखा इकाई-1 ने 24 जुलाई को भिवंडी-मुंबई चैनल रोड पर कलवा में मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी राजमिस्त्री शाहरुख सत्तार मेवासी उर्फ रिजवान (28) को पकड़ा. पुलिस ने उसके वाहन की तलाशी ली और उसके पास 92,68,000 रुपये मूल्य की 662 ग्राम ‘मेफेड्रोन’ बरामद की.डीसीपी ने कहा, ‘‘आरोपी एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सदस्य माना जा रहा है. अदालत ने उसे 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).