एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: बांदा शहर में बदमाशों ने व्यवसायी के बेटे का किया अपहरण, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर से एक किराना व्यवसायी के बेटे के अपहरण में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया व्यवसायी के बेटे का बुधवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.

उत्तर प्रदेश: बांदा शहर में बदमाशों ने व्यवसायी के बेटे का किया अपहरण, चार गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

बांदा/उत्तर प्रदेश, 26 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के बांदा शहर से एक किराना व्यवसायी के बेटे के अपहरण में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) ने बताया, "बांदा शहर के नोनिया मुहल्ला से किराना व्यवसायी रामरतन पुरवार के बेटे शोभित (19) के अपहरण के मामले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है और अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया है."

उन्होंने बताया, "व्यवसायी के बेटे का बुधवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी." यह भी पढ़ें: दिल्ली: मायापुरी में एक मास्क निर्माण यूनिट में आग, एक व्यक्ति की मौत; दो की बचाई गई जान

एएसपी ने बताया, "निगरानी के जरिये सुराग मिलने पर बदमाशों और पुलिस के बीच नरैनी क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा के पहाड़ में बृहस्पतिवार की आधी रात को मुठभेड़ हुई और दो बदमाशों- सुमित शर्मा निवासी प्रयागराज और बांदा शहर के शिवा टेलर- को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि घटना की योजना में शामिल बदमाश राजेश सिंह चौहान और उसके भतीजे नीरज सिंह को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).