देश की खबरें | बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाइक चोरी और लूट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को
बिजनौर, सात जनवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाइक चोरी और लूट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को
गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नौ बाइक, पांच मोबाइल और दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि
मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे जिले के थाना चांदपुर पुलिस ने मंडी समिति के पीछे खंडहर मे मौजूद बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी ।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चंद्रशेखर, छविराम, गौरव और अमन को चोरी और लूट की नौ बाइक, पांच मोबाइल तथा 315 बोर और 12 बोर के तमंचो और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
अधिकारी ने बताया कि बदमाशों का एक साथी मौके से फरार हो गया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

