जरुरी जानकारी | रूबिकॉन रिसर्च सहित चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फार्मा कंपनी रूबिकॉन रिसर्च और टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज समेत चार कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये सामूहिक रूप से कम से कम 3,000 करोड़ रुपये जुटाने को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, छह नवंबर फार्मा कंपनी रूबिकॉन रिसर्च और टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज समेत चार कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये सामूहिक रूप से कम से कम 3,000 करोड़ रुपये जुटाने को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

सेबी द्वारा बुधवार को जारी ‘अपडेट’ के अनुसार, आईपीओ लाने की मंजूरी पाने वाली दो अन्य कंपनियां- सनातन टेक्सटाइल्स और वाहन कलपुर्जा विनिर्माता मेटलमैन ऑटो हैं।

इस बीच, सितंबर में अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल करने वाली बीएमडब्ल्यू वेंचर्स ने 28 अक्टूबर को दस्तावेज वापस ले लिए।

इसमें कहा गया है कि चार कंपनियों - रूबिकॉन रिसर्च, साई लाइफ साइंसेज, सनातन टेक्सटाइल्स और मेटलमैन ऑटो ने जुलाई और अगस्त के दौरान सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। इन कंपनियों को 31 अक्टूबर को सेबी का ‘निष्कर्ष’ मिला। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

आरंभिक दस्तावेजों के अनुसार, रूबीकॉन रिसर्च के 1,085 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 585 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

वर्तमान में, जनरल अटलांटिक के पास रूबिकॉन रिसर्च में 57 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

हैदराबाद स्थित साई लाइफ साइंसेज के प्रस्तावित आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तक, निवेशक शेयरधारकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 6.15 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल है।

बयान में कहा गया है कि सनातन टेक्सटाइल्स का आईपीओ 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों तथा प्रवर्तक समूह की इकाइयों द्वारा 300 करोड़ रुपये तक के ओएफएस का मिश्रण है।

मेटलमैन ऑटो का प्रस्तावित आईपीओ 350 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और इसके प्रवर्तकों द्वारा 1.26 करोड़ शेयरों के ओएफएस का संयोजन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\