देश की खबरें | ओडिशा के संबलपुर में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर जिले में एक मालगाड़ी के कम से कम चार डिब्बे पटरी से उतर गये जिससे संबलपुर-झारसुगुड़ा मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर ओडिशा के संबलपुर जिले में एक मालगाड़ी के कम से कम चार डिब्बे पटरी से उतर गये जिससे संबलपुर-झारसुगुड़ा मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात सरला यार्ड के पास उस समय हुई जब झारसुगुडा से संबलपुर सिटी स्टेशन की ओर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये।

उन्होंने यह भी कहा कि उक्त हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण चार ट्रेन को रद्द किया गया और चार अन्य ट्रेन के मार्ग परिवर्तित किए गए।

झारसुगुडा-संबलपुर पैसेंजर ट्रेन, राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, संबलपुर-झारसुगुड़ा पैसेंजर और भुवनेश्वर-राउरकेला एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।

पुरी-इंदौर एक्सप्रेस को संबलपुर के रास्ते रवाना किया गया, जबकि राउरकेला-गुनपुर एक्सप्रेस और धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस को संबलपुर स्टेशन से चलाया गया।

संबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ''ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के वास्तविक कारण की पड़ताल की जा रही है। सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गईं हैं। दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड