Azamgarh: आजमगढ़ में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगांव में तालाब में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
आजमगढ़ (उप्र), 11 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगांव में तालाब में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम उस समय हुई जब चार बच्चे तालाब में नहाने गए थे. बच्चों की उम्र सात से दस वर्ष के बीच है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता नाना पटोले के कार एक्सीडेंट पर प्रकाश आंबेडकर ने जताया संदेह
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने इन बच्चों के कपड़े देखे, इसके बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

