IPL 2023: मैक्सवेल की हौसलाअफजाई के लिये आस्ट्रेलिया से आये चार बचपन के दोस्त, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने पहुंचे स्टेडियम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल के बचपन के चार दोस्त उनकी हौसलाअफजाई करने आस्ट्रेलिया से यहां पहुंचे हैं.

ग्लेन मैक्सवेल ( Photo Credit: Twitter)

बेंगलुरू, 15 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल के बचपन के चार दोस्त उनकी हौसलाअफजाई करने आस्ट्रेलिया से यहां पहुंचे हैं. आरसीबी ने अभी तक तीन में से महज एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता है और दो अंक लेकर अंकतालिका में आठवें स्थान पर है.

मैक्सवेल ने मुंबई के खिलाफ 12, केकेआर के खिलाफ पांच और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 59 रन बनाये. ऐसे में उम्मीद है कि दोस्तों के आने से उनका मनोबल बढेगा और वह अपने तथा टीम के अभियान को ढर्रे पर ला सकेंगे. यह भी पढ़ें: बुमराह ने NCA बैंगलोर में ‘रिहैब’ किया शुरु, अय्यर अगले हफ्ते करायेंगे पीठ की सर्जरी

उन्होंने कहा ,‘‘ आरसीबी के साथ पिछले दो साल शानदार रहे हैं और दोस्तों के आने से मजा और भी बढ जायेगा. आरसीबी के खिलाड़ियों में जबर्दस्त तालमेल है और हमें पता है कि तस्वीर बदलेगी.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अपने दोस्तों का यहां होना वाकई बहुत खास है. उम्मीद है कि हमें आगे कामयाबी मिलेगी और आरसीबी अंकतालिका में ऊपर जायेगी.’’

मैक्सवेल के दोस्त एंथोनी डेविस मैकनिकल किसान हैं, ब्रेंडन और नाथन वाल्श स्कूल में शिक्षक हैं और आरोन डेनियल्स इलेक्ट्रिशियन हैं.

मैक्सवेल ने कहा ,‘‘ मैं बहुत रोमांचित हूं. इन सभी के सामने अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. उनका यहां आना मेरे लिये खास है.

ब्रेंडन ने कहा ,‘‘ हमें बचपन से पता था कि ग्लेन खास है. वह काफी प्रतिभाशाली है और उसमें सकारात्मकता भरी हुई है । हम बचपन से काफी करीब हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड