एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी आप्रवासी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी आप्रवासियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी आप्रवासी गिरफ्तार

बारासात (पश्चिम बंगाल), 29 अप्रैल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी आप्रवासियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बनगांव के मोतीगंज से पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेशियों की पहचान सुमी मोल्ला, सबीना मोल्ला, अलीफा मोल्ला और बेफ्लाब मोल्ला के रूप में हुई है। सभी की उम्र 11 से 20 साल के बीच है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे काम की तलाश में सीमा पार कर आये थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन बांग्लादेश के नरैल के निवासी हैं, जबकि चौथा व्यक्ति जेस्सोर का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).