एजेंसी न्यूज

Tripura: अगरतला हवाई अड्डे पर जाली भारतीय दस्तावेजों के साथ चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

उनकी पहचान दुलाल शेख, यूसुफ शेख, अमीनुल शेख और रेजाबुल शेख के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए हवाईअड्डा थाने ले जाया गया. हवाईअड्डा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुकांत सेन चौधरी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एमबीबी हवाई अड्डे से चार बांग्लादेशी नागरिक चेन्नई के लिए रवाना हो रहे हैं.

Tripura: अगरतला हवाई अड्डे पर जाली भारतीय दस्तावेजों के साथ चार बांग्लादेशी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

अगरतला: 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले, अगरतला (Agartala) स्थित महाराजा बीर बिक्रम (MBB) हवाई अड्डे पर शुक्रवार को जाली पहचान पत्र के साथ चेन्नई जाने का प्रयास करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. राज्य के खुफिया सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया, जिन्होंने खुद को भारतीय नागरिक बताया और भारतीय आधार कार्ड (Indian Aadhar Card) प्रस्तुत किए, जो जाली साबित हुए. Tripura: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब की हत्या के प्रयास के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार

उनकी पहचान दुलाल शेख, यूसुफ शेख, अमीनुल शेख और रेजाबुल शेख के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए हवाईअड्डा थाने ले जाया गया. हवाईअड्डा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुकांत सेन चौधरी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एमबीबी हवाई अड्डे से चार बांग्लादेशी नागरिक चेन्नई के लिए रवाना हो रहे हैं.

चौधरी ने कहा, “उन सभी के पास वैध टिकट थे लेकिन जब वे सुरक्षा जांच से गुजर रहे थे तो पता चला कि उनके आधार कार्ड जाली थे. जल्द ही हमारे थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बाद में उनकी असली पहचान सामने आई.’’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था. पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बीएसएफ को त्रिपुरा की 856 किलोमीटर लंबी सीमा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सतर्क कर दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).