देश की खबरें | बांग्ला सिनेमा के चार कलाकारों ने केन्द्र से सिनेमा घरों को फिर से खोलने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्ला सिनेमा के चार कलाकारों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा घरों को खोलने का केन्द्र सरकार ने अनुरोध किया है। उनका कहना है कि सिनेमा घरों के मालिकों और वहां काम करने वालों की माली हालत बहुत खराब है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 31 अगस्त बांग्ला सिनेमा के चार कलाकारों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा घरों को खोलने का केन्द्र सरकार ने अनुरोध किया है। उनका कहना है कि सिनेमा घरों के मालिकों और वहां काम करने वालों की माली हालत बहुत खराब है।

इन चार कलाकारों में से तीन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं।

यह भी पढ़े | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दुख जताया: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन लोगों ने कलाकार की हैसियत से यह अनुरोध किया है।

कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अभिनेता देव ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार से सिनेमा घरों को फिर से खोलने पर विचार करने का अनुरोध कर रहे हैं। कई परिवार सिनेमा घरों पर निर्भर हैं।’’

यह भी पढ़े | India GDP: कोरोना संकट का भारत पर बड़ा असर, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट.

घटाल से सांसद ने कहा, ‘‘हाथ जोड़कर प्रकाश जावड़ेकर जी से अनुरोध है कि वह फैसले पर पुन:विचार करें।’’

बसीरहाट से सांसद अभिनेत्री नुसरत जहां ने भी सिनेमा घरों को खोलने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

यादवपुर से सांसद मिमी चक्रवर्ती और अभिनेता-निर्देशक परमब्रत चटर्जी ने भी इन अनुरोधों से जुड़े हैशटैग की तस्वीरें अपने ट्विटर प्रोफाइल पर लगायी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी