Pune Gangrape: पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से गैंगरेप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
पुणे के जनता वसाहत इलाके में 25 साल की एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
Pune Gangrape: पुणे के जनता वसाहत इलाके में 25 साल की एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. दत्तावाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार शाम में एक कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि मोहल्ले के एक घर से एक महिला की चीखने की आवाज आ रही है.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम संबंधित स्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो चार पुरुषों को वहां एक महिला के साथ पाया. उन्होंने कहा कि आरोपी इसी इलाके के हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 342(गैरक़ानूनी तरीके से बंदी बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है. यह भी पढ़े: Gangrape In Palghar: पालघर के वसई में अनाथ नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज
वहीं गिरफ्तार किये गए आरोपियों को लेकर परिवार वालों की मांग है कि उनसे शख्स से शख्स सजा दे जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

