एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के पटपड़गंज में लूट के मामले में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में चाकू की नोंक पर पेस्ट्री की दुकान के 53 वर्षीय मालिक को लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के पटपड़गंज में लूट के मामले में चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में चाकू की नोंक पर पेस्ट्री की दुकान के 53 वर्षीय मालिक को लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 जून को हुई जब नोएडा निवासी और पटपड़गंज में पेस्ट्री की दुकान के मालिक शिकायतकर्ता विनोद कुमार शर्मा को बंसल स्वीट्स के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।

उन्होंने बताया कि लुटेरों ने चाकू की नोंक पर उन्हें धमकाया, उनके साथ मारपीट की और जबरन उनकी कार छीनकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाने आलम उर्फ ​​माजिद (25), प्रिंस उर्फ ​​सनी (18), हिमांशु (18) और तनुज (20) के रूप में हुई है। ये सभी पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि चोरी की कार उत्तराखंड के हरिद्वार में पाई गई है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पूर्वी दिल्ली, अभिषेक धानिया ने कहा, "घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गईं।"

अधिकारी ने कहा कि व्यापक सीसीटीवी फुटेज और कॉल डेटा से आरोपियों की गतिविधि संजय लेक मेट्रो स्टेशन के आसपास होने का पता चला।

उन्होंने बताया कि सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने मेट्रो परिसर के पास तलाशी ली और इस दौरान चारों संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा, "पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्होंने लूट की बात कबूल कर ली।" उन्होंने बताया कि चोरी की गई कार को हरिद्वार में छिपाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).