तीन नर्सों से छेड़खानी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शनिवार रात को काम पर जाते हुए तीनों महिलाओं से दागोन में पेट्रोल पंप के सामने चारो आरोपियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

जमात

तेजपुर, तीन मई असम के बिश्वनाथ जिले में तीन नर्सों से छेड़खानी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शनिवार रात को काम पर जाते हुए तीनों महिलाओं से दागोन में पेट्रोल पंप के सामने चारो आरोपियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

एक आरोपी को जनता ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि अन्य तीन भागने में सफल रहे।

पुलिस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ बिश्वनाथ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

तीनों नर्स लखीमपुर से हैं और बिश्वनाथ जिले के एक अस्पताल में काम करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virar Building Slab Collapse: मुंबई से सटे विरार में इमारत का स्लैब गिरने से 27 वर्षीय महिला जख्मी, निवासियों ने सोसाइटी पर लगाया लापरवाही का आरोप; VIDEO

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Raj Thackeray Acquitted: राज ठाकरे 18 साल पुराने मामले में ठाणे कोर्ट से बरी, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों पर हमला और हिंसा भड़काने का था आरोप; VIDEO

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी