देश की खबरें | जम्मू में गोलीबारी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तीन को पुलिस ने सबके सामने पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में हुई गोलीबारी की घटना के चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया।

जम्मू, 11 जून जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में हुई गोलीबारी की घटना के चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले जाते समय सबके सामने पीटा। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कथित तौर पर शहर के गंग्याल इलाके में शूट किए गए इस वीडियो ने लाठीचार्ज को लेकर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे पुलिस की ज्यादती बताया है।

पुलिस ने मध्य रात्रि के आसपास एक बयान में कहा कि आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद अदालत से लौटते समय अपराध स्थल ले जाया गया। बयान के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों को धमकाकर और जनता में भय पैदा करने की कोशिश करके प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी व्यक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल को भी धमकाने का प्रयास किया। जवाब में, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता को आश्वस्त करने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया।’’

तीनों आरोपियों पर हाल में रिहा हुए एक अन्य अपराधी परमजीत सिंह पर गंग्याल चौक पर गोलियां चलाने का आरोप है।

इससे पहले, पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी और इसे जांच में एक ‘‘महत्वपूर्ण सफलता’’ बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान