देश की खबरें | राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से छह लाख रुपए निकालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से सितंबर में कथित तौर पर जालसाजी कर छह लाख रुपये निकालने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या (उप्र), 29 दिसंबर अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से सितंबर में कथित तौर पर जालसाजी कर छह लाख रुपये निकालने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार ने कहा कि न्यासियों के जाली दस्तखत कर ढाई लाख और साढ़े तीन लाख रुपये के दो जाली चेकों के जरिये यहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से महाराष्ट्र में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में रकम स्थानांतरित की गई।

यह घोटाला तब सामने आया जब लखनऊ में एसबीआई में क्लीयरिंग के दौरान 9.86 लाख के तीसरे जाली चेक को पकड़ा गया। यह चेक बैंक ऑफ बड़ौदा में पेश किया गया था।

बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय से ज्यादा रकम वाले इस चेक के बारे में पुष्टि करने के लिये संपर्क किया था। राय के इस बात की पुष्टि करते ही चेक का भुगतान रोक दिया गया कि उन्होंने चेक जारी नहीं किया, और बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई।

इस मामले में 10 सितंबर को अयोध्या कोतवाली में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अयोध्या पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जो मुंबई और ठाणे के रहने वाले हैं हालांकि इस जालसाजी का मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को गिरफ्तार किये गए लोगों को पहचान मुंबई निवासी प्रशांत महावल शेट्टी (40), तथा ठाणे जिले के विमल लल्ला (40), शंकर सीताराम गोपाले (54) और संजय तेजरात (35) के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे अभी मामले की जांच कर रहे हैं और इस मामले में बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान