एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भाग्यशाली हैं कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी हमारे पास हैं: कैफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले कई भारतीय खिलाड़ी की मौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में फायदेमंद रही है।

खेल की खबरें | भाग्यशाली हैं कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी हमारे पास हैं: कैफ

शारजाह, एक अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले कई भारतीय खिलाड़ी की मौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में फायदेमंद रही है।

सहायक कोच ने अपनी टीम में शानदार भारतीय खिलाड़ियों की महत्ता पर जोर दिया।

कैफ ने कहा, ‘‘किसी भी फ्रेंचाइजी के लिये बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों का होना अहम चीज है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी हैं और हम इसलिये भी भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सात भारतीय खिलाड़ी हैं जो नियमित रूप से आईपीएल में खेल रहे हैं तथा वे अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझते हैं तो यह किसी भी टीम के लिये फायदे की चीज है। ’’

दूसरे स्थान पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स का इरादा अभी प्रयोग करने का नहीं है और उन्होंने कहा कि टीम प्रत्येक मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से आठ मैचों में जीत हासिल की है और वह प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित करने से महज एक जीत दूर है।

कैफ ने वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हमारा ध्यान हमारी बल्लेबाजी पर होगा। हम पहले बल्लेबाजी करें या फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए, हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुंबई की टीम शानदार है। सभी खिलाड़ी हमेशा मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिये उत्साहित रहते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).