एजेंसी न्यूज

ऑस्ट्रिया से शुरू होगा फार्मूला वन सत्र, फ्रेंच ग्रां प्री रद्द

फेंच ग्रां प्री इस वैश्विक महामारी के कारण रद्द या स्थगित होने वाली 10वीं रेस है।

ऑस्ट्रिया से शुरू होगा फार्मूला वन सत्र, फ्रेंच ग्रां प्री रद्द

इससे पहले 28 जून को होने वाली फ्रेंच ग्रां प्री फार्मूला वन रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया। ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट के मालिकों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कोई दर्शक ब्रिटिश ग्रां प्री के दौरान सर्किट पर मौजूद नहीं रहेगा। ब्रिटिश ग्रां प्री का आयोजन 19 जुलाई को होना है।

फेंच ग्रां प्री इस वैश्विक महामारी के कारण रद्द या स्थगित होने वाली 10वीं रेस है।

कैरी ने एक बयान में कहा,‘‘हमने जुलाई, अगस्त और सितंबर में यूरोप में प्रतियोगिता कराने का लक्ष्य रखा है। इसमें तीन से पांच जुलाई के सप्ताहांत में ऑस्ट्रिया में पहली रेस आयोजित करने का लक्ष्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में हम यूरोप, एशिया और अमेरिका में रेस का आयोजन करेंगे। सत्र का समापन खाड़ी देशों में होगा जिसमें बहरीन और फिर आखिर में अबू धाबी में 15 से 18 दिसंबर तक होने वाली रेस शामिल है।’’

फ्रेंच ग्रा प्री के प्रबंध निदेशक एरिक बोलियर ने कहा, ‘‘कोविड-19 वायरस के प्रसार से जुड़ी स्थिति को देखते हुए फ्रेंच ग्रां प्री ने फ्रांसीसी सरकार के फैसलों पर गौर किया। हमने निर्णय किया कि वर्तमान स्थिति में इस प्रतियोगिता का आयोजन करना संभव नहीं है। ’’ इसके अलावा जिन रेस को रद्द करने का फैसला किया गया है आस्ट्रेलिया और मोनाको की रेस शामिल हैं जबकि बहरीन, चीन, वियतनाम, नीदरलैंड, स्पेन, अजरबेजान और कनाडा में होने वाली रेस को स्थगित कर दिया गया है।

सिल्वरस्टोन सर्किट के प्रबंध निदेशक स्टुअर्ट प्रिंगल ने पहले ही टिकट खरीद चुके प्रशंसकों को यह संदेश दिया है जिससे स्पष्ट हो गया है कि इस रेस के लिए दर्शक सर्किट पर मौजूद नहीं रहेंगे।

प्रिंगल ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बेहद निराशा के साथ आप लोगों को बता रहा हूं कि हम इस साल सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री का आयोजन दर्शकों के सामने नहीं कर पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).