पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर, सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई.
कोलकाता, 12 दिसंबर: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई. दक्षिण कोलकाता अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, "श्री भट्टाचार्य ठीक हैं. वहीं अब भी एनआईवी पर हैं और ठीक हैं. पिछली (शुक्रवार) रात ठीक से गुजरी." वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था.
उन्होंने बताया, "वह फिलहाल होश में हैं और चेतन हैं. उनका रक्तचाप, नाड़ी स्पंदन और ऑक्सीजन सघनता स्थिर है. उन्हें पेशाब भी ठीक से हो रही है. उन्हें आई वी के जरिए तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक आदि दिए जा रहे हैं."
यह भी पढ़ें: दिल्ली: कांग्रेस ने 11 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत होने का किया दावा, सरकार पर निशाना साधा
शुक्रवार को भट्टाचार्य की पत्नी और बेटी ने उनसे मुलाकात की थी. पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

