एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री Buddhadeb Bhattacharjee कोरोना वायरस से संक्रमित

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही पृथक रह रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री Buddhadeb Bhattacharjee कोरोना वायरस से संक्रमित
बुद्धदेव भट्टाचार्य (Photo Credits: Facebook)

कोलकाता, 19 मई: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही पृथक रह रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सूत्र ने मंगलवार को कहा, ‘‘ बुद्धदेव भट्टाचार्य, उनकी पत्नी और उनके तीमारदार के नमूने लिए गए थे और वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.’’

उन्होंने बताया कि ‘मेडिकल बोर्ड’ ने मीरा भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है.

सूत्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पर चिकित्सकों की निगरानी में है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).