जरुरी जानकारी | नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार इंडिया सोथबीज के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार, संपत्ति सलाहकार इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी (आईएसआईआर) के नीति एवं सलाहकार बोर्ड में शामिल हो गये हैं।
नयी दिल्ली, 22 नवंबर नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार, संपत्ति सलाहकार इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी (आईएसआईआर) के नीति एवं सलाहकार बोर्ड में शामिल हो गये हैं।
आईएसआईआर ने एक बयान में कहा कि कुमार कंपनी को रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और व्यावसायिक विशेषता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीतिगत मामलों पर सलाह देंगे।
आईएसआईआर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित गोयल ने कहा कि वह क्षेत्र में नए अवसरों के मूल्यांकन समेत विकास के अगले चरण पर भी मार्गदर्शन करेंगे।
कुमार ने कहा, ‘‘आईएसआईआर रियल एस्टेट परामर्श और लेन-देन क्षेत्र में एक प्रमुख संगठन है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रियल्टी क्षेत्र देश में आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख चालक है। पारदर्शिता और व्यावसायिकता रियल एस्टेट क्षेत्र के स्वस्थ विकास की कुंजी है और ये आईएसआईआर के मूल मूल्य भी हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)