एजेंसी न्यूज

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने अमेरिकियों से सहानुभूति, करुणा का भाव बनाए रखने की अपील की

बुश ने शनिवार को लगभग तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को इस महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने अमेरिकियों से सहानुभूति, करुणा का भाव बनाए रखने की अपील की

ह्यूस्टन, तीन मई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अमेरिकियों से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच सहानुभूति, करुणा तथा दया के गुणों को बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि ये शक्तिशाली हथियार हैं जो इस जानलेवा बीमारी से निपटने में मदद करेंगे।

बुश ने शनिवार को लगभग तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को इस महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

यह ट्वीट ‘द कॉल टू यूनाइट’ कार्यक्रम का हिस्सा है जिसमें जानी-मानी हस्तियां और प्रतिष्ठित लोग वैश्विक स्वास्थ्य संकट से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायक वीडियो बना रहे हैं।

24 घंटे का यह कार्यक्रम फेसबुक, यूट्यूब और टि्वटर समेत विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर लाइव दिखाया गया। इसे विशेष ओलंपिक के अध्यक्ष टिम श्रीवर ने आयोजित किया था।

बुश के अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, परोपकारी ओपरा विनफ्रे, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स तथा भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

बुश ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसियों से अलग रहकर उनकी मदद करते हैं। हम शारीरिक रूप से दूरी को भावनात्मक दूरी नहीं बनने दे सकते। याद रखिए कि सहानुभूति और दयालुता की भावना आवश्यक है, देश के उबरने के लिए शक्तिशाली हथियार हैं। यहां तक कि उचित सामाजिक दूरी बनाते हुए भी हम दूसरों की मदद करने का तरीका खोज सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).