देश की खबरें | पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 सितंबर भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

उमा ने शनिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज (शनिवार) अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना वायरस जांच के टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था।’’

यह भी पढ़े | मुंबई से दिल्ली जा रहे IndiGo के विमान से पक्षी टकराया, मुंबई एयरपोर्ट वापस लौटी फ्लाइट.

उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने हिमालय में कोविड-19 के सभी विधि निषेध एवं दूरी बनाकर रहने के नियम का पालन किया। फिर भी मैं अभी कोरोना वायरस से संक्रमित निकली हूं।’’

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा ने कहा, ‘‘मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम कुंज में पृथक-वास पर हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फिर से जांच कराऊँगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज JDU में होंगे शामिल.

उन्होंने कहा कि जो भी उनके संपर्क में आये हैं, उनसे अपील है कि इस ट्वीट को पढ़ने के बाद वे अपनी कोरोना वायरस जांच करवाये एवं सावधानी बरतें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\