खेल की खबरें | पूर्व टेस्ट मुख्य कोच गिलेस्पी को पारिश्रमिक से वंचित नहीं किया गया: पीसीबी सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान की टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने वाले ऑस्ट्रेलियाई जेसन गिलेस्पी को उनके पारिश्रमिक से वंचित नहीं किया गया है, जैसा कि मीडिया में आई खबरों में दावा किया जा रहा है।
लाहौर, 23 अप्रैल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान की टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने वाले ऑस्ट्रेलियाई जेसन गिलेस्पी को उनके पारिश्रमिक से वंचित नहीं किया गया है, जैसा कि मीडिया में आई खबरों में दावा किया जा रहा है।
मीडिया में आ रही खबरों में कहा गया है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संपर्क किया था और कथित बकाया भुगतान के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे थे, इन पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड ने ‘अनुबंध संबंधी दायित्वों से हटकर कुछ नहीं किया’ है।
सूत्र ने कहा, ‘‘बोर्ड और गिलेस्पी के बीच एक स्पष्ट अनुबंध था और पीसीबी केवल अनुबंध में निर्धारित बातों पर ही काम कर रहा है।’’
गिलेस्पी ने दावा किया है कि पीसीबी पर अब भी उनका कुछ पारिश्रमिक बकाया है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया में एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के लिए बोनस शामिल है।
मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि गिलेस्पी ने विश्व क्रिकेटर्स संघ (डब्ल्यूसीए) से भी संपर्क किया है और पीसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने अनुबंध में निर्धारित आवश्यक नोटिस नहीं दिया और हम उनके साथ अपने समझौते के अनुसार काम कर रहे हैं।’’
गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन को पिछले साल अप्रैल में दो साल के अनुबंध पर क्रमश: टेस्ट टीम और सीमित ओवरों की टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था लेकिन सात-आठ महीने बाद उन्होंने अपने अधिकार को लेकर पीसीबी के साथ समस्या का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।
विदेशी विशेषज्ञों के इस्तीफा देने के बाद पीसीबी ने आकिब जावेद को दोनों प्रारूपों के लिए अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

