एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के जुर्म में 13 साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस मामले ने व्यापक सैन्य भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसे यूक्रेन में मॉस्को की सैन्य असफलताओं के लिए व्यापक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था।

विदेश की खबरें | रूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के जुर्म में 13 साल की सजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस मामले ने व्यापक सैन्य भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसे यूक्रेन में मॉस्को की सैन्य असफलताओं के लिए व्यापक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था।

तिमूर इवानोव कथित सैन्य भ्रष्टाचार की व्यापक जांच में सबसे चर्चित व्यक्ति है, जिसमें पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के करीबी कई अन्य शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे।

शोइगु पूर्व वरिष्ठ अधिकारी थे और उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्हें रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव का नया उच्च-स्तरीय पद दिया गया।

इवानोव(49) को 2016 में उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था और उन्होंने सैन्य निर्माण परियोजनाओं के साथ-साथ सेना के लिए संपत्ति प्रबंधन, आवास और चिकित्सा सहायता की देखरेख की थी।

अप्रैल 2024 में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से हिरासत में रहे इवानोव को मॉस्को शहर अदालत ने 3.9 अरब रूबल (करीब पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर) के गबन का दोषी ठहराया है। इन आरोपों से उन्होंने इनकार किया है। अदालत ने उनकी संपत्ति भी ज़ब्त कर ली जिसमें बेशकीमती अचल संपत्ति और पुरानी कारों का संग्रह शामिल है।

इवानोव के वकीलों ने कहा कि वे फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).