विदेश की खबरें | गिनी के पूर्व प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के दोषी ठहराए गए, पांच साल के जेल की सजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति अल्फा कोंडे की सरकार में प्रधानमंत्री रहे इब्राहिम कैसोरी फोफाना को बृहस्पतिवार को राजधानी कोनाक्री में सजा सुनाए जाने के दौरान दो अरब गिनी फ्रैंक (2.3 लाख अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया।
पूर्व राष्ट्रपति अल्फा कोंडे की सरकार में प्रधानमंत्री रहे इब्राहिम कैसोरी फोफाना को बृहस्पतिवार को राजधानी कोनाक्री में सजा सुनाए जाने के दौरान दो अरब गिनी फ्रैंक (2.3 लाख अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया।
फोफाना को पिछली सरकार के दौरान (जिसमें कोविड-19 महामारी की अवधि शामिल है) कुछ सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों से 15 अरब गिनी फ्रैंक (17 लाख अमेरिकी डॉलर) तक के सार्वजनिक धन के गबन का दोषी ठहराया गया है।
वह अपदस्थ कोंडे प्रशासन के कई अधिकारियों में से एक हैं जिन पर आर्थिक और वित्तीय अपराधों के लिए न्यायालय द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा है, यह एक विशेष अदालत है जिसे गिनी के जुंटा के सत्ता में आने के बाद स्थापित किया गया था।
वह मई 2018 से सितंबर 2021 तक प्रधान मंत्री थे, जब सेना ने सत्ता अपने हाथ में ले ली। भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी के बाद अप्रैल 2022 से उन्हें हिरासत में रखा गया है।
फोफाना ने आरोपों से इनकार किया है और उनके वकील कहते रहे हैं कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
जुंटा नेता कर्नल मामादी डौम्बौया ने 2021 में राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)