देश की खबरें | कोविड-19 के कारण सादगी से मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंद्रशेखर ट्रस्ट ने इस साल 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी से मनाने का फैसला किया है।

लखनऊ, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंद्रशेखर ट्रस्ट ने इस साल 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी से मनाने का फैसला किया है।

लखनऊ के दारुलशफा में चंद्रशेखर ट्रस्ट की बैठक रविवार को लोकतंत्र सेनानी समिति के संरक्षक, पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि 17 अप्रैल को यहां चंद्रशेखर चबूतरे पर लोकतंत्र सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर के व्यक्तित्व को याद करेंगे। पिछले कई वर्षों से चंद्रशेखर की जयंती धूमधाम से मनाई जाती रही है और इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई राजनीतिक दिग्गज शामिल होते थे।

सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री तानाशाही के विरोध में बगावत के पर्याय हैं और उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के अंतिम आदमी के उदय को अर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती अत्यंत सादगी और नियमों का पालन करते हुए मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में चन्द्रशेखर चबूतरा पर जयंती समारोह सुबह दस बजे उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ प्रारम्भ होगा और दोपहर 12 बजे राष्ट्रगान के साथ अगले वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि जयंती समारोह में कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन आवश्यक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान