देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति कोविंद डॉ. बी आर आंबेडकर और प्रधानमंत्री मोदी पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारत रत्न डॉ. बी आर आंबेडकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह पुस्तक आंबेडकर के जीवन एवं कर्म के अलावा उनके आदर्शों पर अमल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पहल पर भी प्रकाश डालेगी।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारत रत्न डॉ. बी आर आंबेडकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह पुस्तक आंबेडकर के जीवन एवं कर्म के अलावा उनके आदर्शों पर अमल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पहल पर भी प्रकाश डालेगी।

कोविंद ‘आंबेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ नाम की जिस पुस्तक का विमोचन करेंगे उसे ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन द्वारा संकलित किया गया है। इस पुस्तक की प्रस्तावना संगीतकार और राज्यसभा सदस्य इलैयाराजा ने लिखी है।

पुस्तक विमोचन से पहले भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश के जी बालकृष्णन यहां नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय में ‘डॉ. बी आर आंबेडकर के जीवन और समय’ पर केंद्रित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि यह पुस्तक विद्वता के नजरिए से आंबेडकर के जीवन, कार्यों और उपलब्धियों की गहराई से व्याख्या करती है और उनके आदर्शों और ‘नए भारत की विकास यात्रा’ के बीच एक निर्विवाद एकरूपता को प्रस्तुत करती है।

इस पुस्तक के 12 अध्यायों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता, लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता और कई अन्य क्षेत्रों से संबंधित विषय हैं। पुस्तक न केवल भारत के प्रति आंबेडकर के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करती है, बल्कि मोदी और उनकी सरकार की कई उपलब्धियों का भी जिक्र करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है