देश की खबरें | ओडिशा के पूर्व विधायक उत्कल केशरी परिदा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

भुवनेश्वर, 19 अक्टूबर ओडिशा के पूर्व विधायक उत्कल केशरी परिदा का शनिवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

वह 65 वर्ष के थे।

परिदा 2004 में ओडिशा गण परिषद (ओजीपी) के उम्मीदवार के रूप में केंद्रपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे।

वह कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह 1980-81 में सालीपुर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे।

उन्हें 2021 में ओडिशा तीरंदाजी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया था।

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने परिदा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के लिए किए गए उनके काम को हमेशा याद रखा जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\