एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राकांपा के पूर्व विधायक वल्लभ बेनके का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व विधायक वल्लभ बेनके का एक निजी अस्पताल में रविवार रात निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राकांपा के पूर्व विधायक वल्लभ बेनके का निधन

पुणे, 12 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व विधायक वल्लभ बेनके का एक निजी अस्पताल में रविवार रात निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बेनके 74 वर्ष के थे। पुणे के निकट चाकन कस्बे के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बीती रात उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और राकांपा विधायक अतुल बेनके सहित तीन बेटे हैं।

राकांपा संस्थापक शरद पवार के कट्टर समर्थक बेनके 1985 और 2009 के बीच जुन्नर सीट से चार बार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

बेनके स्वास्थ्य कारणों के चलते 2014 से सक्रिय राजनीति से दूर थे।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बेनके के निधन के साथ, ‘‘हमने किसानों और श्रमिकों के लिए लड़ने वाले एक नेता को खो दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).