देश की खबरें | मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त रामदेव त्यागी का 80 साल की उम्र में निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त रामदेव त्यागी का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के कारण यहां निधन हो गया। वह 80 साल के थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 15 अक्टूबर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त रामदेव त्यागी का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के कारण यहां निधन हो गया। वह 80 साल के थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 1964 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी त्यागी पिछले कुछ दिनों से हिंदुजा अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद शिवाजी पार्क शवदाह गृह में किया जाएगा।
त्यागी देश के विशिष्ट कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
वर्ष 1993 के मुंबई दंगों के दौरान, तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान दस्ता ने दक्षिण-मध्य मुंबई में सुलेमान बेकरी के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें नौ लोग मारे गए थे। पुलिस ने दावा किया था कि वे लोग आतंकवादी थे।
साल 2001 में, महाराष्ट्र सरकार के विशेष कार्य बल ने सुलेमान उस्मान बेकरी मामले में 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन उनमें से त्यागी समेत नौ को 2003 में अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)