देश की खबरें | पूर्व विधायक एवं पहलवान शंभाजी पवार का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व विधायक एवं पहलवान शंभाजी पवार का लंबी बीमारी के बाद सांगली में निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 15 मार्च पूर्व विधायक एवं पहलवान शंभाजी पवार का लंबी बीमारी के बाद सांगली में निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पवार 80 साल के थे और रविवार देर रात उनका निधन हुआ।
पहलवानी के क्षेत्र में ‘बिजली मल्ला’ के नाम से मशहूर पवार चार बार विधायक रहे। वह जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1986 में कद्दावर नेता विष्णुदादा पाटिल को हराया था।
वह भाजपा के टिकट पर 2009 में विधानसभा पहुंचे।
परिवार के सदस्य ने बताया कि पवार के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
उन्होंने बताया कि पवार का सांगली में अंतिम संस्कार हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

