देश की खबरें | पूर्व मंत्री प्रोफ़ेसर किरणपाल सिंह का निधन, योगी ने शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत पूर्व मंत्री जिले के धमेड़ा कीरत गांव के रहने वाले थे और वह वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल में थे।

दिवंगत पूर्व मंत्री जिले के धमेड़ा कीरत गांव के रहने वाले थे और वह वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल में थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

किरणपाल सिंह यहां की अगौता विधानसभा सीट से पांच बार चुनाव जीते थे। वह मुलायम सिंह यादव की सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे थे। वह पहली बार साल 1980 में अगौता विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। साल 2009 में परिसीमन के बाद अगौता विधानसभा सीट का बुलंदशहर सदर सीट में विलय हो गया था।

सोमवार को मेरठ के अस्पताल में निधन हो जाने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया जहां बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान