एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्व मंत्री बबन घोलप ने शिवसेना (यूबीटी) से दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबन घोलप ने आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से इस्तीफा दे दिया।

देश की खबरें | पूर्व मंत्री बबन घोलप ने शिवसेना (यूबीटी) से दिया इस्तीफा

नासिक, 15 फरवरी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबन घोलप ने आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से इस्तीफा दे दिया।

नासिक रोड-देओलाली निर्वाचन क्षेत्र का लगातार पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले घोलप ने पिछले वर्ष सितंबर में शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।

घोलप ने उद्धव ठाकरे को बृहस्पतिवार को भेजे गए एक पंक्ति के पत्र में कहा कि उन्होंने ‘शिवसैनिक’ पद से इस्तीफा दे दिया है। घोलप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह पत्र साझा किया। उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं का फिलहाल खुलासा नहीं किया है।

घोलप प्रत्यक्ष तौर पर पिछले वर्ष शिरडी लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के संपर्क प्रमुख के पद से हटाए जाने और पूर्व सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे के शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होने से नाखुश थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिरडी लोकसभा सीट का संपर्क प्रमुख और क्षेत्र का एक प्रभावशाली नेता होने के नाते उन्हें आगामी आम चुनाव में वहां से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन वाकचौरे के आने के बाद शायद ऐसा संभव नहीं हो पाता।

घोलप 22-23 जनवरी को नासिक में संपन्न शिवसेना (यूबीटी) के सम्मेलन में शामिल भी नहीं हुए थे।

पिछले हफ्ते उन्होंने अपने समुदाय की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित एक बैठक में भाग लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).