एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के पूर्व विधायक मुरकुटे यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को मंगलवार को अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के पूर्व विधायक मुरकुटे यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को मंगलवार को अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक महिला ने मुरकुटे पर 2019 से कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि मुरकुटे को इस मामले के सिलसिले में राहुरी पुलिस की एक टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह मुंबई से अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में अपने घर लौटे थे।

उन्होंने बताया कि एक महिला ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व विधायक ने 2019 से कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अहिल्यानगर के राहुरी पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मुरकुटे को मुंबई से लगभग 325 किलोमीटर दूर अहिल्यानगर के श्रीरामपुर स्थित उनके आवास से तड़के हिरासत में लिया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).