देश की खबरें | महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने शिवसेना से इस्तीफा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
मुंबई, 18 जुलाई उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे को पत्र लिखकर कदम ने ‘शिवसेना नेता’ के तौर पर इस्तीफा दे दिया।
कदम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना (2014-2019) की गठबंधन सरकार में पर्यावरण मंत्री थे।
जब नवंबर 2019 में ठाकरे की अगुवाई में महा विकास आघाड़ी (एमवीए)सरकार बनी तो कदम को मंत्री पद नहीं दिया गया और वह नाराज़ बताए जा रहे थे। एमवीए सरकार जून 2022 में गिर गई थी।
उन्हें राज्य विधान परिषद के सदस्य के तौर पर एक और कार्यकाल के लिए पिछले साल टिकट नहीं दिया गया था।
पिछले महीने शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के 39 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी।
रामदास कदम के बेटे योगेश कदम, रत्नागिरी जिले की दपोली सीट से विधायक हैं और वह भी शिंदे के गुट में शामिल हो गए थे।
शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)