देश की खबरें | केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

चांडी के पुत्र चांडी ओमन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘अप्पा का निधन हो गया।’’

केरल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश और दो दिवसीय शोक की घोषणा की है।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि ओमन चांडी कैंसर से पीड़ित थे और उनका एक निजी अस्पताल में तड़के चार बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया।

ओमन चांडी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उपचार के लिए बेंगलुरु में ही रह रहे थे।

वह दो बार केरल के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने इस पद पर सात साल तक (2004 से 2006 और फिर 2011 से 2016 तक) सेवाएं दीं।

चांडी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों के. करुणाकरण और ए. के. एंटनी के नेतृत्व वाली सरकारों में श्रम, गृह और वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। उन्होंने केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया।

पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए चांडी ने आधी सदी से अधिक समय तक विधायक के रूप में कार्य किया और सर्वाधिक लंबे समय तक राज्य विधानसभा सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमसीर, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन, केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने चांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान